

बंगाल की खाड़ी और ओडिशा एवं बंगाल से सटे तटवर्ती इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का असर झारखंड में भी दिखेगा।
मौसम विभाग ने 27 जून को झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें गुमला, सिमडेगा, खूॅंटी, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।







Users Today : 9