

वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिति चरमरा गई है। कई मोहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या हो रही है।

इस के साथ ही खूंटी जिले में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है। तोरपा-सिमडेगा रोड का एक पुल भारी बारिश में धंस गया है, जिसमें एक ट्रक फंस गया है। पुल के धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
पुल धंसने की घटना
पुल के धंसने की घटना बुधवार को हुई, जब एक ट्रैक पुल को पार कर रहा था। पुल के धंसने से ट्रैक पुल पर ही फंस गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
बचाव कार्य शुरू
स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ट्रैक को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यातायात बाधित
पुल के धंसने से तोरपा और सिमडेगा के बीच यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करनी होगी, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है
इन जगहों पर इतनी हुई बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर में 68.8, डालटेनगंज में तीन, बोकारो में 20.6, चाईबासा में 23 मिमी, देवघर में 21, हजारीबाग में 22, खूंटी में 19.5, लातेहार में 24.5, सरायकेला-खरसावां में 54 तथा सिमडेगा में 36.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।







Users Today : 9